
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान – लक्सर

लक्सर नगर के वार्ड चार के सभासद पद के उपचुनाव के लिये सवेरे आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई| शुरुआत में मतदाताओं ने अच्छा खासा जोश खरोश दिखाया| लेकिन दोपहर में मतदान कम हो गया| दोपहर बाद फिर से मतदाताओं ने मतदान रुचि दिखायी ओर शाम 5 बजे तक कुल 57 प्रतिशत मतदान हुआ।


बता दे कि इस वार्ड में भाजपा की नीता पाँचाल सभासद को तीसरा बच्चा होने की वजह से निरस्त कर दिया गया था| सीट खाली हो जाने के कारण शासन यहाँ उपचुनाव कार्यक्रम घोषित किया था| यहाँ भाजपा से मालवती देवी और दो निर्दलीय पूजा और नीरु गर्ग मैदान में है| मतदाताओं ने तीनों प्रत्याशियों के भाग्य मत पेटियों में बंद कर दिया है|


