
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर :लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: लोहाघाट

हिंदू मुस्लिम कौमी एकता और भाईचारे के प्रतीक हजरत कालू सैयद बाबा की मजार में चल रहे तीन दिवसीय उर्स का धूमधाम से समापन हुआ | खटीमा से आए कव्वाल आसिफ अली ,सुल्तानी, आकिब हुसैन व शरीफ हुसैन ने एक से बढ़कर एक कव्वाली गाकर धूम मचा दी |


उर्स में शामिल होने के लिए लोहाघाट के अलावा चंपावत, खटीमा, पीलीभीत मुरादाबाद, बरेली ,पिथौरागढ़ टनकपुर क्षेत्रों से सैकड़ों जायरीन पहुंचे थे| सभी लोगों ने बाबा से मन्नतें मांगी और उनकी मजार में चादर चढ़ाई वही वक्फ बोर्ड अध्यक्ष बाबा हसमत ने उर्स के सफलतापूर्वक संचालन के लिए सब का आभार जताया|

उन्होंने कहा अगले वर्ष उर्स को और भव्य रुप दिया जाएगा| उन्होंने कहा बाबा कालू सैयद बाबा की मजार पर लगने वाले उर्स पर हिंदू मुस्लिम दोनों धर्मों के लोगों की आस्था रहती है| जहां एक ओर देश में नफरत फैली हुई पड़ी है तो वही लोहाघाट में दोनों धर्मों के लोग मिलजुलकर उर्स का आनंद ले रहे हैं, जो कि एक मिसाल है|



