भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अम्बावता पहुँचे रूड़की

भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अम्बावता पहुँचे रूड़की

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रूड़की

भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह अम्बावता रुड़की पहुंचे जहाँ किसान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वही ऋषिपाल अम्बावता ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के किसानों का उत्पीड़न लगातार जारी है। केंद्र एवं राज्यों की सरकारों द्वारा लगातार किसान हितों की अनदेखी की जा रही है जिसके चलते देशभर में अनेकों किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का किसान आज बदहाली के कगार पर पहुंच चुका है। अधिकतर स्थानों पर किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। केंद्र और राज्य की सरकारों द्वारा किसानों के हितों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

उन्होंने किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत पर हुए हमले की भी कड़े शब्दों में निंदा की तथा कहा कि यह जानबूझकर किया गया हमला है जिसकी वह कड़ी निंदा करते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अम्बावता ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 10,11 और 12 जून को हरिद्वार में भारतीय किसान यूनियन अम्बावता का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होगा जिसमें देशभर से किसान सम्मिलित होगें तथा किसानों की समस्याओं तथा उनकी विभिन्न मांगों को लेकर अधिवेशन में चर्चा होगी। वही किसान यूनियन की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा कि देश का किसान जिसे अन्नदाता भी कहा जाता है आज अपनी बदहाली पर खून के आंसू बहा रहा है। किसानों की बात सुनने वाला आज कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल की पूरी लागत भी नहीं मिल रही है और सरकार इस और अपना ध्यान नहीं दे रही है। युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी ने कहा कि वह किसानों के हितों की लड़ाई लड़ेंगे एवं बड़ी संख्या में किसानों को यूनियन से जोड़ा जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि आगामी होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में बड़ी संख्या में किसानों को सम्मिलित करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को अभी से जनसंपर्क अभियान में लगाया जाएगा। युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा फरमान त्यागी एडवोकेट का स्वागत किया गया व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह अंबावत का भी शाल,फूल-मालाएं सम्मान किया गया।