13 से 15 जून तक किसान यूनियन संगठन के वार्षिक अधिवेश का होगा आयोजन

13 से 15 जून तक किसान यूनियन संगठन के वार्षिक अधिवेश का होगा आयोजन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रुड़की

भारतीय किसान यूनियन भानू गुट का वार्षिक अधिवेशन हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा| जिसमें पूरे देश से हजारों किसानों के पहुंचने का दावा पदाधिकारियों ने किया है। अधिवेशन में किसानों की समस्याएं उठाई जाएंगी और उनके समाधान पर चर्चा की जाएगी।

रुड़की में रामपुर चुंगी के समीप स्थित कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय महासचिव नितिन चौधरी नीलू ने कहा कि 13 से 15 जून तक हरिद्वार के अलकनंदा घाट पर संगठन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा | है जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह समेत विभिन्न प्रदेशों से हजारों किसान भागीदारी करेंगे। उन्होंने कहा कि अन्य गुट जो कि हमारी विचारधारा के हैं वह भी वहां मौजूद रहेंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि अलग अलग चरणों में होने वाले इस अधिवेशन में किसानों की समस्याओं को उठाया जाएगा और उसके समाधान के लिए कैसे कार्य करना है इसकी रणनीति बनाई जाएगी।  उन्होंने कहा कि आज बिजली की दरें बहुत महंगी हो गई है किसानों की मांग है कि ट्यूबवेल के कनेक्शन और बिजली को निशुल्क किया जाए। वही किसानों को गन्ना भुगतान एवं खाद मिलने में आ रही समस्याओं को दूर किया जाए। प्रदेशाध्यक्ष युवा परविंदर चौधरी ने कहा कि अधिवेशन को सफल बनाने के लिए गांव गांव में किसानों से संपर्क किया जा रहा है और सभी जिलाध्यक्षों को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है।