अवैध खनन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई में दो लोगों पर लगा 40 लाख से अधिक का जुर्माना

अवैध खनन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई में दो लोगों पर लगा 40 लाख से अधिक का जुर्माना

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – भगवान मेहरा

स्थान – कालाढूंगी

कालाढूंगी खनन विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम ने कालाढूंगी तहसील क्षेत्र के उदयपुरी व बंदरजूड़ा में छापेमारी करते हुए अवैध खनन पकड़ा।  अपर निदेशक खनन राजपाल लेघा एवं उपजिलाधिकारी कालाढूंगी रेखा कोहली द्वारा सोमवार को भूमि  समतलीकरण के अनुमति वाले स्थानों पर छापेमारी की गई |

तो उदयपुरी में गुरविंदर सिंह के यहां अवैध खनन होना पाया गया, जबकि बंदरजूड़ा में रविंदर बोरा के यहां भी अवैध खनन होना पाए जाने पर दोनों पर कुल 40 लाख 68 हजार 708 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी के साथ बंदरजूड़ा में  एक दस टायरा ट्रक  यूके 18 सीए – 1611 को अवैध खनन में लिप्त पाए जाने पर सीज कर पुलिस चोकी बैलपड़ाव के  सुपुर्द कर दिया गया। छापेमारी टीम में ऐशवर्या साह, पटवारी अरुण देवरानी, महेंद्र सिंह , प्रताप सिंह, मदन सिंह आदि शामिल रहे।