अपनी 5 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर किसानो ने रुड़की के तहसील परिसर में काटा हंगामा

अपनी 5 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर किसानो ने रुड़की के तहसील परिसर में काटा हंगामा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रूड़की

रुड़की के तहसील परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। बता दें कि भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने बताया कि अपनी 5 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी रेखा यादव से मुलाकात की है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला हरिद्वार में पुलिस के द्वारा आम जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे किसान यूनियन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि पाडली गुज्जर निवासी एक युवक जोकि गायब हो गया था उसकी बॉडी गंगनहर से मिली थी और बॉडी पर चोट के निशान से युवक की हत्या का मामला सामने आया है पर पुलिस द्वारा आत्महत्या दर्शाकर मामला दबाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही कुरड़ी ग्राम में लाइनमैन शटडाउन लेकर खम्बे पर लाइन ठीक करने चढ़ा था लेकिन अचानक लाइन चालू कर दी गयी और उसकी मौत हो गयी जिसमें कोई कार्रवाई नही हुई। साथ ही उन्होंने कहा कि टोडा खटका ग्राम में किसानों के खेत से जबरदस्ती खनन माफियाओं द्वारा खनन किया जा रहा था।

किसानों द्वारा रोकने पर उनके साथ मारपीट की गई और दोषियों को अभी तक जेल नही भेजा गया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसानों का शोषण बिल्कुल बर्दाश्त किया नही जाएगा। आज कार्यवाहक पुलिस क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सोंपकर कार्रवाई की माँग की गई है। वहीं किसान नेताओं की इस दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। वही  इस पूरे प्रकरण पर कार्यवाहक पुलिस क्षेत्राधिकारी रेखा यादव ने कहा कि किसान नेताओं द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। सभी मामलों  पर जाँचकर उचित कार्रवाई की जाएगी।