
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – तनवीर अंसारी

स्थान – सितारगंज

सितारगंज बिजलीघर में आज दिनांक 30मई दिन सोमवार को उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच लगाया गया| जिसमे विधुत विभाग के अधिकारीयों ने सितारगंज क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की बिजली बिल, मीटर कनेक्शन संबधी समस्याओं को सुना और तत्काल उनका निवारण किया।उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं जिनके बिल नहीं आ रहे थे मीटर नहीं लगा|


पिछला बिल जमा हो जाने के बाद भी बिल में पिछले बिल की राशि जुड़ कर आ रही थी| कनेक्शन काटने के बाद भी बिल आ रहा था | मीटर लगने में देरी और अन्य प्रकार की विधुत संबधी समस्याओं का निवारण किया गया। जिला ऊधम सिंह नगर न्यायिक सदस्य रमेश चंद्र कुकरेती ने बताया की सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक करीब 27-28 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमे से लगभग 10-20 शिकायतों का तत्काल निवारण कर दिया गया है अन्य शिकायतों पर भी मंच के दौरान ही कोई निर्णय कर निवारण किया जायेगा ।


