लकसर  में अपहर्त युवक बरामद ,दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार

लकसर  में अपहर्त युवक बरामद ,दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

स्थान – लकसर

रिपोर्टर – जसवीर सिंह

लकसर पुलिस को एक ओर बड़ी सफलता हाथ लगी है| लकसर कोतवाली पुलिस ने लकसर के गढ़ी संघीपुर से अपहर्त सरफराज को हरियाणा के पानीपत से सकुशल बरामद कर लिया ,तथा उसके दो अपहरणकर्ताओं को भी दबोच लिया|इस मामले का खुलासा करते हुए लकसर कोतवाल यशपाल बिष्ट ने बताया कि गढ़ी संघीपुर निवासी सईद हसन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था,कि उसका पुत्र सरफराज गुरुवार को रुड़की जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रजत तक भी वह नही लोटा|

शुक्रवार को सरफराज के मोबाइल फोन से काल आई फोन करने वाले ने सरफराज के अपहरण करने की बात कही, साथ ही उसे छोड़ने के बदले में उनसे छह लाख फिरोती की माँग की,इस पर इस मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया|और साथ ही मामले की छानबीन शुरू की गई|फोन की लोकेशन निकालकर पूरे कई स्थानों पर छापेमारी कर, कुछ लोगो को हिरासत में लिया गया| पूछताछ के बाद पानीपत में छापा मारकर सरफ़राज़ को बरामद कर  लिया गया और उसके दो अपहरण कर्ताओ उस्मान सहारनपुर और नरेश पानीपत को भी गिरफ्तार कर लिया गया|कोतवाल के मुताबिक सरफराज को एक तरह से महिला के माध्यम से हनीट्रैप में फसाया गया था|