रामनगर में चोरी के माल के साथ तीन गिरफ्तार

रामनगर में चोरी के माल के साथ तीन गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

आपको बता दे कि 3 दिन पूर्व अज्ञात चोरों द्वारा एक वेल्डिंग वर्क्स की दुकान से चोरी करने के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए चोरी किया गया व तीन चोरों को गिरफ्तार किया है| घटना का खुलासा करते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि 24 मई की रात को सगीर अहमद निवासी नई बस्ती गुलरघटटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी दुकान का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर दुकान में रखा काफी सामान चोरी कर लिया है| मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी|

पुलिस ने इस मामले में अरमान निवासी ऊंट पडाव खताडी, सलमान उर्फ शंकर निवासी बड़ी मस्जिद के पास खताडी और निसार उर्फ नीशू निवासी ऊंट पडाव खताडी को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी किया हुआ| माल बरामद करने के साथ ही एक वाहन भी बरामद किया है,जिसमें यह चोर सामान लेकर जा रहे थे| मामले में पुलिस ने एक कवाडी को भी गिरफ्तार किया है, जो चोरी किया हुआ माल खरीद रहा था|पुलिस ने चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की है।