एसडीएम ने कई विभागों के कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

एसडीएम ने कई विभागों के कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान – लक्सर

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे के निर्देश पर लक्सर एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने गुरुवार को गन्ना समिति गन्ना परिषद ओर बिजली विभाग सहित कई विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया|

निरीक्षण के दौरान गन्ना समिति ओर विधुत विभाग के अधीशशी अभियंता कार्यालयों में कई कर्मचारी डयूटी से नदारद मिले| एसडीएम बिनवाल ने बताया कि नदारद कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिये जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी हैं|

साथ जिन विभागों के कर्मचारी डयूटी से नदारद मिले है उनके जिम्मेदारी अधिकारियों से भी स्पस्टीकरण तलब किया जाएगा | इसके अलावा सभी विभागों को अपने कार्यालय में बायोमेट्रिक मशीन मशीन लगवाने के आदेश दिए गए है|