
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- पंकज अग्रवाल

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी शहर में आज उस वक़्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने स्वयं ब्लेड द्वारा अपने हाथों से अपनी ही गर्दन को काट दिया| जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक काफी मात्रा में उसका खून निकल चुका था और वह सड़क पर गिर पड़ा| इस दिल दहला देने वाली घटना से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया| जिसके फौरन बाद रिहायशी लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को फोन किया इसके पश्चात पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को बेस अस्पताल पहुचाया|


लेकिन युवक की बेहद नाज़ुक हालत को देखते हुए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया| मिल रही जानकारी के अनुसार एसटीएच की माइनर इमरजेंसी में उसका उपचार चल रहा है युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है । घटना बनभूलपुरा में जीनत टेंट हाउस के निकट घटित हुई है बताया जा रहा है युवक मानसिक रूप से भी अस्वस्थ है जिसका बेस अस्पताल के मनोरोगी विभाग में इलाज चल रहा था| युवक जिसका नाम मोहम्मद रिजवान पुत्र मोहम्मद उमर निवासी बादली टांडा निकट नगर पालिका जिला रामपुर का रहने वाला है|

जिसकी ससुराल ताज मस्जिद के पास बताई जा रही है । मिली जानकारी के अनुसार बादली टांडा निकट नगर पालिका जिला रामपुर निवासी रिज़वान पुत्र मोहम्मद उमर पिछले कुछ दिनों से अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल मलिक का बगीचा इंदिरानगर ने आया हुआ था। वही पार्षद महबूब आलम ने बताया कि रिज़वान ने आज सुबह उनके निवास स्थान लाइन न0 16 के पास की परचून की दुकान से एक ब्लेड खरीदा, जिसके पैसे भी रिजवान में दुकान स्वामी को नही दिए। जिसके बाद रिजवान ने थोड़ी सी दूर जाकर अपने गले की नस को काट दिया। यह देख आस-पास खड़े लोगों ने रिज़वान को इलाज के लिए बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने रिज़वान की हालत गंभीर देखते हुए रिज़वान को सुशीला तिवारी चिकित्सालय रेफर कर दिया। इधर रिजवान की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।


