
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत पहली बार हल्द्वानी पहुंचे | जहां पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शिशुपाल रावत ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की, इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार का सबसे बड़ा कारण संगठन का कमजोर होना रहा|


जिस वजह से हम प्रदेश में एक भी सीट नहीं जीत पाए| जिसके बाद अब एक बार फिर से पार्टी को मजबूत किया जा रहा है, साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि अरविंद केजरीवाल की नीतियों और दिल्ली मॉडल को जनता के बीच ले जाएं| उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों ने आज तक प्रदेश का कोई विकास नहीं किया बल्कि केवल प्रदेश को लूटा है।


