सुनील हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने दिया कोतवाली में धरना

सुनील हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने दिया कोतवाली में धरना

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – मसूरी

तीन माह पूर्व जॉर्ज एवरेस्ट क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी इतने लंबे समय बाद भी हत्या का खुलासा ना होने से नाराज ग्रामीणों ने कोतवाली में धरना दिया और हत्याकांड के खुलासे को लेकर कोतवाल को ज्ञापन प्रेषित किया |

मृतक की परिजनों के साथ ही सारी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि 3 महीने बीत जाने के बाद भी अब तक हत्याकांड का खुलासा नहीं हो पाया है और हत्यारा खुले आम घूम रहा है | इस मौके पर मृतक की माता ने बताया की पुलिस द्वारा अभियुक्त को अभी तक नहीं पकड़ा गया है,

और पुलिस लगातार जांच की बात का रही है जबकि अब तक इसमें किसी की भी  गिरफ्तारी नहीं हुई है| उन्होंने मांग की की जल्द से जल्द हत्या कांड का खुलासा कर उन्हें न्याय दिलाया जाए|