सफेद हाथी साबित होते नगर पंचायत के द्वारा लगाए गए हजारों रुपए के वाटर फिल्टर

सफेद हाथी साबित होते नगर पंचायत के द्वारा लगाए गए हजारों रुपए के वाटर फिल्टर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर  – केशव रावत

स्थान – टिहरी

टिहरी जनपद के प्रतापनगर विकासखंड के लंबगांव नगर पंचायत में जहां 1 वर्ष पूर्व नगर पंचायत द्वारा हजारों रुपया खर्च कर 2 वाटर फिल्टर लगाए गए | लेकिन स्थानीय लोगों की मानें तो 1 महीना भी वह नहीं चल पाए और उसके बाद उनका रखरखाव तक नहीं हो पा रहा है| पानी पीना तो बहुत दूर की बात है उन वाटर फिल्टरों में पानी की सप्लाई तक नहीं हो पा रही है|

जबकि मई का महीना चल रहा है साथ ही यात्रा सीजन भी हैं और भीषण गर्मी का समय है और नगर पंचायत के द्वारा हजारों रुपया खर्च कर नगर पंचायत लम्बगांव में  दो जगहो पर लगाए गए वाटर फिल्टर केवल और केवल सफेद हाथी साबित होते नजर आ रहे हैं| नगर पंचायत पानी पिलाना तो दूर इनके रखरखाव व देखरेख करने की भी जरूरत नहीं समझ रहा है |

नगर पंचायत के द्वारा लगाए गए वाटर फिल्टर को पानी की सप्लाई तक नहीं हो पा रही है पाइप लाइन टूटी हुई है और पानी का एक बूंद भी उन टैंकों में नहीं पहुंच पा रहा है| आखिर इसके लिए कौन जिम्मेदार है और क्यों नहीं नगर पंचायत हजारों रुपया खर्च करने के बाद इन वाटर फिल्टर की शुद् ले रहा है| आखिर कौन है इसके लिए जिम्मेदार क्या केवल नगर पंचायत द्वारा सरकारी धन को ठिकाने लगाने का काम किया जा रहा है।