
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – ललित जोशी

स्थान – नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल के कुमाऊँ विश्विद्यालय के द्वारा गोद लिए गये 5 गाँवों में उन्नत भारत अभियान के तहत कुमाऊ विश्वविद्यालय कुलपति प्रोo एनoकेo जोशी के दिशा निर्देश में विश्वविद्यालय द्वारा कई जागरूकता, सामाजिकएवं पर्यावरण कार्यक्रम आहूत किए जा रहे हैं। इसी के तहत कुलपति के निर्देशन में विश्वविद्यालय के उन्नत भारत अभियान प्रकोष्ठ एवं भेषज विज्ञान विभाग भीमताल द्वारा हल्द्वानी ब्लॉक में स्थित बसानी गांव में एक दिन का निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का सफल आयोजन किया गया।


कैम्प में ग्रामवासियों की निशुल्क सामान्य जांच सहित ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन सहित स्वास्थ्य जांच के साथ चिकित्सकों द्वारा चिकित्सकीय सलाह एवं विश्वविद्यालय द्वारा दवाएं भी वितरित की गई। स्वास्थ्य कैम्प में कुल 139 ग्रामवासियों की स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय जांच की गई। कैम्प में गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की भी निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।

कैम्प के सफल आयोजन में उन्नत भारत अभियान प्रकोष्ठ की समन्वयक डाo नीलू लोधियाल के विशेष प्रयाशों के साथ निदेशक शोध प्रोo ललित तिवारी के योगदान के साथ साथ कई डॉक्टरों एवं प्रोफेसर समेत विद्यालय के शिक्षकों का भी सहयोग मिला। इस मौके पर डॉ नीलू ने कहा विश्व विद्यालय सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहा है।


