
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर : अमित कंडियाल

स्थान : ऋषिकेश

जनपद टिहरी गढ़वाल के मुनी की रेती थाना क्षेत्र में चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद लगातार जाम की समस्या बनी हुई है। साथ ही शनिवार, रविवार और सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश होने के कारण पर्यटकों से भी मुनिकीरेती क्षेत्र में यातायात पर दबाव बनता नजर आया लेकिन उच्च अधिकारियों के आदेश पर सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने अपनी यातायात टीम के साथ सड़क पर खुद मोर्चा संभाला।


जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से चलने में लोगों को काफी राहत महसूस हुई। जानकारी के लिए बता दें दो दिन पहले निरीक्षण के दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने जाम की समस्या को गंभीरता से लिया। उन्होंने जनपद टिहरी के पुलिस एसएसपी को जाम की समस्या के समाधान के लिए निर्देश दिए। जिसके बाद टिहरी एसएसपी ने सीओ सदर सुरेंद्र बलूनी को मुनिकीरेती क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए कमान दी।

सोमवार को सीओ सदर ने ट्रैफिक व्यवस्था को अपने हाथ में लेते हुए पर्वतीय क्षेत्र में आने जाने वाले ट्रैफिक को गरुड़ चट्टी और तपोवन तिराहे से डायवर्ट कर निकाला। साथ ही जाम लगने वाले पॉइंट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर नो पार्किंग में वाहन खड़े न होने की सखताई। जिससे मुनी की रती क्षेत्र में ट्रैफिक भले ही धीरे चला लेकिन जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलती हुई नजर आई।



