रजबाहे का बांध कटने पर पानी पहुंचा ईदगाह, प्रशासन के फूले हाथ पांव

ब्यूरो रिपोर्ट
स्थान – मंगलौर

कोरोना काल के दो साल बाद ईद-उल-फितर की नमाज ईदगाहों में अदा की गई, लेकिन मंगलौर में ऐसा नही हो पाया| यहां इस बार भी नमाजियों को ईद की नमाज ईदगाह में नही बल्कि कस्बे के इंटर कॉलेज में अदा करनी पड़ी| लोगों ने सौहार्दपूर्ण माहौल का परिचय देते हुए, शांतिपूर्वक नमाज अदा की और अपने-अपने घरों को लौट गए।

दरअसल ईदगाह के करीब एक रबजाहा है, जिसका बंधा टूटने से ईदगाह में पानी भर गया। यह हादसा था या किसी की शरारत ये तो जांच का विषय है लेकिन ईदगाह में पानी भर जाने के कारण प्रशासन के हाथपांव फूल गए। सूचना पर स्थानीय जिम्मेदार, पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुँचे और ईदगाह में भरे पानी को निकालने का काम किया, लेकिन सुबह तक भी ईदगाह से पूरी तरह पानी नही निकल सका, इसके बाद कस्बे के लोगो ने नेहरू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में ईद की नमाज अदा की।

मंगलौर कस्बे में इस बार भी ईद की नमाज ईदगाह में अदा नही हो पाई, रबजाहे का बंधा टूटने या के कारण ईदगाह तालाब में तब्दील हो गई। स्थानीय लोगो सहित प्रशासन के लोगो ने पानी निकालने का काफी प्रयास भी किया लेकिन समय कम होने के कारण पानी को पूरी तरह से नही निकाला जा सका। उधर प्रशासन ने जेसीबी की मदद से बंधे को बंद करने का प्रयास भी किया। बहरहाल लोगो ने ईद की नमाज को सकुशल अदा किया और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की।