ईद की नमाज के समय सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन रहा मुस्तैद

रिपोर्टर- राहुल दुम्का

स्थान – लालकुआं

ईद ऊल फितर के त्यौहार पर जामा मस्जिद लालकुआं में ईद की नमाज के समय सुरक्षा व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन एवं लालकुआं कोतवाली पुलिस मुस्तैद रही|

इसमें मुख्य रूप से पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार वरिष्ठ उप निरीक्षक बलवंत कंबोज जिला प्रशासन से नायाब तहसीलदार राजीव वर्मा अन्य शामिल रहे|