कोरोना काल के बाद हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा ईद- उल- फितर का त्यौहार

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – मसूरी

दो साल के कोरोना काल के बाद इस बार पहाड़ों की रानी मसूरी में ईद- उल- फितर का  त्योहार मुस्लिम समुदाय द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस मौके पर मसूरी की सभी मस्जिदों में विशेष नमाज़ अता कर देश और दुनिया की अमन और शांति के लिए दुआ मांगी गई।  इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को सभी धर्मों के लोगों ने गले लगा कर ईद की बधाई दी।

सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी मुस्तैद दिखाई दी। असलम खान ने बताया कि हिन्दू मुस्लिम सभी भाई भाई हैं और सभी को मिलजुल रहना चाहिए| फिरोज ने बताया कि रमजान के महीने में  30 दिन के रोजे रखे जाते हैं,और इसे पूरी दुनिया में बड़ी ही खुशी के साथ मनाया जाता है | शाहरुख ने बताया कि हमारे यहां कहते हैं कि जिसका रोज नहीं उसकी ईद नहीं,रोज है तो ईद है, और यह खुशियों का त्योहार है|