

रिपोर्टर – जसवीर सिंह

स्थान – लकसर

देशभर में ईद की त्योहार की धूम है | हरीद्वार देहात क्षेत्रों में भी ईद का त्योहार परम्परानुसार हर्षोल्लास से मनाया गया| इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की नमाज अता की गई| नमाजियों ने देश मे अमन शांति और उन्नति तरक्की की दुआएं मांगी| नमाज की रस्म पूरी होने के बाद लोगो ने एक दुसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी ओर मिठाई ओर सिवइया भी बाटी|


वहीं लोगो ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे ओर एकता अखंडता का प्रतीक माना जाता है| इस मौके पर सब लोगो आपसी शिकवे गीले भूलकर एक हो जाते है |लक्सर व देहात क्षेत्र में करीब एक दर्जन स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई| इस मौके पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए थे|



