
रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी में आज ईद उल फितर की नमाज देश में अमन और शांति के साथ दुआ मांगने के साथ-साथ अदा की गई| आज ईदगाह में सुबह 8:30 बजे से ईद की नमाज को अदा किया गया | जिसमें पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए| इस मौके पर ईद की नमाज अदा होने के बाद लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी|


वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज पूरे देश में ईद उल फितर को मनाया जा रहा है और हल्द्वानी में भी ईद की नमाज अदा की गई है| ईद को देखते हुए पूरे शहर के अंदर पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं | वही नगर मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने बताया कि ईद को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है वही सफाई व्यवस्था की पूर्ण रूप से व्यवस्था की गई और नवाज को ठीक प्रकार से अदा किया गया|


