
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्ट- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

तेज रफ्तार के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं के काफी मामले सामने आ रहे हैं। इसी तरह की दुर्घटना का एक मामला उधम सिंह नगर जनपद में सीमांत खटीमा के झनकट क्षेत्र से सामने आया है।


झनकट में मैदा मिल के पास हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे स्थित होटल में घुस गई। इस पूरी घटना का मामला सीसीटीवी में कैद हो गया जिसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि हाईवे पर तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे बने होटल में घुस गई

जिससे होटल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं होटल के पास मे खड़े होटल के कारीगर सहित दो लोगों को मामूली चोटें आई है। जिनको खटीमा नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई, सभी बाल बाल बच गये।



