
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- रिजवान अख्तर

स्थान -गदरपुर

एमिनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी एवं विश्वनाथ क्रिकेट एकेडमी सितारगंज के बीच खेला गए। खेले गए मैच में एमिनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी ने विश्वनाथ क्रिकेट एकेडमी सितारगंज को 190 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।


शुक्रवार को एमेनिटी स्पोर्ट्स अकैडमी में खेले गए मैच में एमिनीटी स्पोर्ट्स अकैडमी एवं विश्वनाथ क्रिकेट एकेडमी सितारगंज के बीच मैच खेला गया। जिसमें पहले खेलते हुए एमिनीटी एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवर में 5 विकेट खोकर 257 रन बनाए ।जिसमें मृत्युंजय ठाकुर ने शानदार पारी खेलते हुए 108 रन बनाए एवं काव्य जोशी ने 60 रन बनाए। विश्वनाथ अकैडमी की तरफ से दीपांशु और कृष्ण भारती ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए विश्वनाथ क्रिकेट एकेडमी 32 ओवर में 67 रन पर ऑल आउट हो गई ।जिसमें से दीपांशु ने 17 रन बनाए। एमिनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी की तरफ से आदित्य राणा ने और काव्य जोशी ने चार चार विकेट लिए ।काव्य जोशी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया ।मैच के अंपायर तरुण आर्य ,युद्धवीर सिंह रहे ।

वहीं दूसरा मैच मौर्य एकेडमी में खेला गए। मैच में हाईलेंडर स्पोर्ट्स अकैडमी काशीपुर ने निर्धारित 40 ओवर के खेल में 23 ओवर में 95 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसमें अभय ने 35 रन ,मयंक ने 24 रन बनाए ।डीपीएस स्पोर्ट्स अकैडमी की तरफ से अनमोल ने तीन साहिल और करण ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी पी एस एकेडमी ने 23 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। जिसमें गोविंद ने 42 रन एवं साहिल ने नाबाद 45 रनों का योगदान दिया। शानदार खेल के लिए साहिल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया ।मैच के अंपायर गौरव और कृष्णा रहे । इस मौके पर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर के सचिव नूर आलम, काशीपुर अर्बन बैंक के प्रबंधक जितेंद्र छावड़ा, शैलेश कुमार बाबुल बिष्ट ,इंद्रनील कर ,मौर्य क्रिकेट एकेडमी के एमडी आनंद कुमार मौजूद थे।



