
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर -नरेश तोमर

स्थान -हरिद्वार

गुरुकुल काँगड़ी समविश्वविद्यालय के स्थापना के 120 वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिकोत्सव, साथ वैशाखी पर्व और प्रेरणा कार्यक्रम का समापन समारोह बड़े ही धूमधाम एवं भव्य ढंग से सम्पन्न हुआ। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुरुकुल काँगड़ी समविश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा


कि गुरुकुल काँगड़ी समविश्वविद्यालय भारत के जनमानस के विश्वास का केंद्र रहा है, यहाँ की बौद्धिक क्षमता को पूर्व में ही विदेशी विश्वविद्यालयों ने भी मान्यता प्रदान की है, डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय त्याग एवं बलिदान की परम्परा से विकसित हुआ हुआ है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की पाठ्यक्रम को वैदिक ज्ञान परम्परा को समाहित करना चाहिए ताकि गुरुकुल के स्नातक भारतीय ज्ञान परम्परा में दीक्षित हो सके, उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षकों से आह्वान किया कि उन्हें आर्य समाज के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार एवं रक्षा के लिए कृत संकल्पित होना चाहिए।



