अवैध अतिक्रमण पर प्राधिकरण की कार्रवाई

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान -रूड़की

अवैध निर्माण व अवैध कॉलोनियों के खिलाफ हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण लगातार कार्रवाई कर रहा है। अभी कुछ दिन पहले भी प्राधिकरण के द्वारा अवैध कॉलोनी को खुर्द बुर्द किया गया था। इसी कड़ी में हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के द्वारा कार्रवाई करते हुए रूड़की व भगवानपुर क्षेत्र में तीन स्थानों पर अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील किया गया है।

आपको बता दें कि अवैध निर्माण को लेकर हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्राधिकरण लगातार सख्त रुख अपनाए हुए हैं और लगातार अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्राधिकरण टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन व्यावसायिक अवैध निर्माणों को सील किया है।

एचआरडीए के सहायक अभियंता ने बताया कि लगातार क्षेत्रवासियों को प्राधिकरण के द्वारा चेतावनी दी जा रही है कि क्षेत्र में अवैध निर्माण न कराया जाए और प्राधिकरण से मानचित्र पास कराकर ही अपना निर्माण करें लेकिन कुछ लोग इस ओर ध्यान न देकर निर्माण कर रहे हैं। संयुक्त सचिव महोदय के निर्देशो के क्रम में प्राधिकरण द्वारा चलाए गये ध्व्स्तीकरण व सील अभियान के अंतर्गत प्राधिकरण की टीम ने रूड़की व भगवानपुर में तीन व्यावसायिक निर्माण को सील किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्राधिकरण अनुरोध करता है कि अपने अनाधिकृत प्लाटिंग तथा निर्माणों को मानचित्र स्वीकृत कराएँ तथा मानचित्र के अनुसार ही निर्माण कराएँ।