
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर -रिजवान अख्तर

स्थान- गदरपुर

गदरपुर थाना परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी (बाजपुर) वंदना वर्मा ने अर्धवार्षिक निरीक्षण किया।मंगलवार को थाना गदरपुर में पहुंची पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी वंदना वर्मा ने थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान वंदना वर्मा ने आवासीय कॉलोनी, थाना कार्यालय, बंदी ग्रह, कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, एलआईयू ऑफिस, पुलिस बैरक, भोजनालय एवं शौचालय का निरीक्षण के उपरांत शस्त्र निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों से कार्बाइन, रिवाल्वर, एसएलआर को खुलवाया।


वही शस्त्र खोलने के दौरान पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। वंदना वर्मा ने प्रभारी निरीक्षक विजेंदर शाह को समय-समय पर पुलिस जवानों को शस्त्रों का प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए। वहीं सीओ बाजपुर ने थाने में लंबित विवेचना और अपराधिक मामलों की जानकारी ली एवं उसका शीघ्र ही निस्तारण करने के दिशा निर्देश दिए।

इस मौके पर उप निरीक्षक सुनील सुतेडी, उप निरीक्षक राहुल राठी, उप निरीक्षक ओमप्रकाश, उप निरीक्षक अमित कुमार शर्मा, एएसआई गुसाई राम आर्य, सिपाही इमरान अंसारी, गणेश प्रसाद, विमल टम्टा, कैलाश नाथ, प्रकाश टम्टा, दर्शन सिंह बिष्ट, आशा कौशल, जानकी बुधलाकोटी आदि लोग मौजूद थे।



