रास्ते के विवाद में झगड़े, पथराव में चार घायल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – जसवीर सिंह

स्थान -लकसर

लक्सर के सीधडू गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो चचेरे भाईयों के परिवारों के बीच जमकर मारपीट व पथराव हुआ। आरोप है कि झगड़े में एक पक्ष की तरफ से आए रिश्तेदारों ने भी पत्थर फेंके। इसमें दोनों तरफ से तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने चारों को मेडिकल कराने भेज दिया है।

लक्सर कोतवाली के सीधडू गांव निवासी मांगेराम और कल्लू चचेरे भाई हैं। दोनों के बीच आबादी की जमीन के रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कल्लू पक्ष ने पास के बहादरपुर खादर गांव में अपने रिश्तेदारों को सूचना दे दी। इस पर रिश्तेदारी के कई युवक भी सीधडू पहुंच गए

और झगड़ा करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। पथराव में मांगेराम की बेटी अंजलि, बेटा अंकित घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से महिला बॉबी और नेहा को भी चोट लगी।

इस दौरान सूचना मिलने पर कोतवाली के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, तो घायलों को छोड़कर झगड़ा कर रहे बाकी सारे लोग फरार हो गए। पुलिस ने चारों घायलों को मेडिकल कराने के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। साथ ही बहादरपर सेआए युवकों में से एक को हिरासत में भी लिया गया है। एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।