अखिल भारतीय बाघ आंकलन हेतु वन कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत खटीमा के सुरई वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय के परिसर में वन कर्मियों को वन क्षेत्र में बाघों के आंकलन हेतु प्रशिक्षण के माध्यम से नई तकनीकी की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में खटीमा, किलपुरा तथा सुरई रेंज के रेंजर, डिप्टी रेंजर, वन दरोगा, वन बीट अधिकारी मौजूद रहे, जहां वन्यजीव संस्थान देहरादून से वन्य जीव विज्ञानी आनंदिता तथा रितु ने बाघों के आकलन हेतु नई तकनीकी के बारे में आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी दिया।

वहीं हल्द्वानी के वन्य जीव विज्ञानी जय प्रताप ने भी नई तकनीकी के उद्देश्यों तथा फायदे के बारे में वन कर्मियों को विस्तृत रूप से जानकारी दिया। वहीं इस संदर्भ में खटीमा एसडीओ शिवराज चंद ने बताया कि बाघ आकलन के संदर्भ में वन कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें नई तकनीकी का उपयोग किया जाएगा इस प्रशिक्षण में 3 रेंजों के वन कर्मी उपस्थित हैं।

जिसमें नई भर्ती के वन कर्मी भी शामिल है, जिनके लिए विशेषकर लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि बाघ गणना राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है इसलिए नई तकनीकी काफी लाभकारी सिद्ध होगी साथ ही वनों की स्थिति के बारे में भी जानकारी मिलेगी।