तीन किशोरों की तालाब में डूबकर हुई मौत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -जसवीर सिंह

स्थान -लकसर

खबर लकसर से है–लक्सर के सुल्तानपुर गांव में तालाब में डूबकर तीन किशोरों की मौत हो गई. इनमें दो सगे भाई बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि तीनों किशोर दोपहर के समय तालाब में नहाने गए थे. जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. इस बीच किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि तालाब में किशोरों के शव होने उतरा रहे हैं. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

पुलिस के मुताबिक गांव सुल्तानपुर निवासी तस्लीम के दो बेटे रिहान (15) व अनस (14) और जमशेद का बेटा रिहान (14) निवासी मोहल्ला ढाब दोपहर के समय नहाने के लिए तालाब पर गए थे. उसके बाद वह वापस नहीं लौटे. परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. इस बीच किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि तालाब में किशोरों के शव पड़े हुए हैं. सूचना पाकर मौके पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे. तीनों किशोरों के शवों को देखकर गांव में मातम छा गया.

पुलिस ने बताया कि क्योंकि तीनों की मौत हादसे में हुई, इसीलिए पोस्टमार्टम के बगैर ही उनके शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. दरअसल, गांव में ईंटें बनाने के लिए मिट्टी की खुदाई की गई थी.

उसी से यह तालाब बना है. चिकनी मिट्टी होने के कारण तीनों किशोर बाहर नहीं निकल पाए और डूब कर उनकी मौत हो गई. लक्सर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों किशोरों की डूबने से मौत हुई है.