विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विभिन्न संगठनों ने किया मरीजो को फल वितरण एवं योग शिविर का आयोजन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -दीपक नोटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जनपद के जन सेवा मे लगे संगठनों ने जिला चिकित्सालय एवं स्कूलों मे योग शिविर का आयोजन किया भाजपा के संगठन पद अधिकारियों ने सी एम ओ के साथ मिल कर मरीजों को फल वितरित किए

ओर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की वहीं गंगा विश्व धरोहर मंच ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर छात्रों को आनंदम् , योग के साथ गंगाजल के महत्व व स्वास्थ्य पर जानकारी दी।

गंगा विश्व धरोहर मंच के तत्वावधान में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोंगा में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर इस वर्ष की थीम ‘हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य विषय के तहत जिसका उद्देश्य धरती पर रहने वाले हर मनुष्य के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना है

पर कार्यक्रम आयोजित किया। स्वास्थ्य दिवस के मौके पर ‘योग अमृत महोत्सव’ के रूप में छात्रों को आनंदम् का अभ्यास व गंगा विश्व धरोहर मंच के संयोजक डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल ने छात्रों को गंगा जल के औषधीय महत्व पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी जहां एक तरफ गंगा जल में घुलित आक्सीजन की मात्रा अधिक रहती है

वहीं हिमालयी क्षेत्र में औषधीय वनस्पतियों का अंबार है जो शीत ऋतु में बर्फ से दब जाते हैं। बाद में बर्फ पिघलने के बाद ये औषधियां व चट्टानों से खनिज गंगा जल के साथ गंगा नदी में मिल जाते हैं। इसलिए गंगा जल में औषधीय गुण पाए जाते हैं

जो व्यक्ति को शक्ति प्रदान करते हैं। लेकिन मानवीय गतिविधियों व प्रदूषण के कारण गंगा जल की गुणवत्ता खराब हो रही है जोकि चिंताजनक है के विषय मे जागरूक किया