
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर -अज़हर मलिक

स्थान -बाजपुर

बाजपुर कोतवाली में एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। वही पुलिस ने मामले की जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है। बता दें कि बाजपुर के वार्ड नंबर 6 निवासी मोहम्मद ताजिम सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचा। जहां मोहम्मद ताजिम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया


कि जम्मू कश्मीर निवासी एक व्यक्ति ने उसे रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। जिसके बाद मोहम्मद ताजिम ने 6 लाख 75 हजार रुपये की रकम भेजी थी। वही नौकरी नहीं मिलने के बाद ताजिम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। वहीं सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जिसमें जांच की जाएगी जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


