मेले का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -अज़हर मलिक

स्थान -काशीपुर

डीएम उधमसिंह नगर युगल किशोर पंत ने आज काशीपुर के पौराणिक चैती मेले का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया, कुमाऊं के प्रसिद्ध और सबसे बड़े मेले में मां बाल सुन्दरी देवी के दर्शनों के साथ ही मेले में खरीदारी करने के लिए दूर दराज से लाखों भक्त आते हैं,

जिसके चलते श्रद्धालुओं के दर्शनों की व्यवस्था के साथ ही मेले में किसी तरह की अव्यवस्था ना हो इसके लिए प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की है, यही नहीं निरीक्षण में एसएसपी उधमसिंहनगर मंजूनाथ टीसी भी मौजूद थे,

उन्होंने मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए जिले भर से पुलिस बल को मेले की व्यवस्थाओं में लगा दिया है, साथ ही एक प्लाटून महिला पुलिस भी मेले की सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई है,

साथ ही फायर स्टेशन को सक्रिय रहने के निर्देश दिये गये हैं, और जिले की सीपीयू को भी यातायात व्यवस्था के लिए विभिन्न रूटों पर लगा दिया गया है।