
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्ट- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत खटीमा में झनकट शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। झनकट शहर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा मे आज दिनदहाड़े लुटेरों ने तमंचा और चाकू की नोक पर 4 बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर 4 लाख 83 हजार 10 रुपए की लूट का अंजाम दिया


है। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं लुटेरों ने बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर लूट की रकम लेकर हुए फरार। सूत्रों के अनुसार लुटेरों की संख्या दो या दो से अधिक बताई जा रही है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक कर्मियों को बंधक से मुक्त कर जांच में जुटी।

लूट की सूचना पर एसपी क्राइम व एसडीएम खटीमा भी मौके पर पहुंचे। साथ ही बैंक कर्मियों से आवश्यक पूछताछ की जा रही है तथा सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। वही दिनदहाड़े लूट की इस वारदात से पुलिस प्रशासन सकते में हैं और बैंक कर्मचारियों में भी भय का माहौल है।इस मामले में खटीमा एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने बताया कि देशी कट्टा और चाकू की नोक पर लुटेरे बैंक ऑफ बड़ौदा के झनकट ब्रांच में बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर 4 लाख 83 हजार 10 रुपए लूट कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी आदि को खंगाला जा रहा हैऔर आगे की जांच की जा रही है।


