रुड़की के मोहनपुरा में स्थित ओम फिटनेस प्वाइंट सेंटर पर ओपन वेट बॉडी बिल्डिंग

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -संदीप कुमार

स्थान -रुड़की

चैंपियनशिप मिस्टर उत्तराखंड का आयोजन किया गया जिसमें उत्तराखंड यूपी समेत कई शहरों के युवाओं ने हिस्सा लिया और अपने हुनर का जलवा दिखाया। इस चैंपियनशिप में कुल मिलाकर 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिनमें रुड़की की आर्नोल्ड जिम के कोच मोहम्मद हीरा के द्वारा ट्रेंड किए गए बॉडीबिल्डर मिस्टर फिरोज राजपूत ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता और प्रथम स्थान प्राप्त करके अपने शहर रुड़की का नाम रोशन किया है।

वहीं प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आयोजकों के द्वारा उनके कोच मोहम्मद हीरा को ट्रॉफी मैडल व नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ इसी जिम के दूसरे बॉडीबिल्डर शाजेब ने 65 किलो वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

शहर का नाम रोशन करने वाले दोनों बॉडीबिल्डरों ने अपने गुरु आर्नोल्ड जिम के ऑनर मोहम्मद हीरा का आभार जताते हुए कहां है कि भविष्य में भी और अन्य चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे और अपने शहर का नाम इसी तरह रोशन करने का पूरा प्रयास करेंगे।