
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर -मनोज कश्यप

स्थान -हरिद्वार

देश मे लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर है। लगातार विरोध प्रदर्शन कर सरकार को घेरा जा रहा है। हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।


प्रदर्शन में ज्वालापुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक रवि बहादुर समेत बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान रवि बहादुर ने आरोप लगाया कि देश में बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। विधानसभा में सरकार के मंत्री एक तरफ जनता को फ्री राशन देने का ढोल पीट रहे हैं

दूसरी तरफ सिलेंडर का दाम बढ़ा देते है। सरकार का फ्री राशन जनता के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के साथ है और लगातार सरकार के खिलाफ सड़कों पर है। यदि सरकार ने जल्द ही महंगाई को नियंत्रित नही किया तो देश मे श्रीलंका जैसे हालात पैदा हो जाएंगे।


