लाल कुआं की निगरानी करेगी तीसरी आंख

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – राहुल दुमका

स्थान – लालकुआं

लाल कुआं में निगरानी के लिए अब हर तरफ मौजूद रहेगी तीसरी आंख।
बताते चलें कि लाल कुआं क्षेत्र में जंगल से सटे हुए होने के कारण कई ग्रामीण क्षेत्रों तक निगरानी करवाना मुश्किल होता रहा है। साथ ही साथ लालकुआं में कई क्षेत्र संवेदनशील भी माने जाते हैं जहां जनसंख्या बाहुल्य क्षेत्र होने की वजह से पुलिस के लिए हर वक्त मौजूद रहे पाना मुश्किल होता है

इसी वजह से लाल कुआं के लगभग सभी क्षेत्रों को पुलिस द्वारा सर्विलांस कैमरा से लैस कर दिया गया है। लालकुआं कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि उनके द्वारा हाल फिलहाल में 10 कैमरे जो कि पूर्व विधायक द्वारा मुहैया कराए गए थे शहर के लगभग सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर लगा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अपराध को रोकने के लिए आज के समय में सर्विलांस कैमरे की भूमिका काफी अहम रहती है इसलिए उनके द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि लगभग सभी संवेदनशील क्षेत्रों में भी जल्द से जल्द कैमरे लगाने की व्यवस्था हो जाए जैसे कि बिंदुखत्था का क्षेत्र है जो कि काफी फैला हुआ क्षेत्र है ऐसे में उनके द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द सर्विलांस कैमरे लगाने की कार्रवाई पूरी की जाए।