गदरपुर भाजपा मंडल ने मनाया 41वां स्थापना दिवस

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- रिजवान अख्तर

स्थान- गदरपुर

गदरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष चंकित हुड़िया की अध्यक्षता में स्कैनिया रोड स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश जेटली के प्रतिष्ठान पर भाजपा का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया।


कार्यक्रम का संचालन पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे द्वारा भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रण के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। भारत माता की जय भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास को दोहराते हुए वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के मजबूती का श्रेय एवं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के होने का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया उन्होंने कहा वह दिन दूर नहीं जब सोने की चिड़िया कहलाने वाला हमारा भारत देश विश्व गुरु के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।