पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने पत्रकारों से कहे शब्दों पर जताया खेद

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान -रूड़की

ख़ानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने कुछ महीने पहले पत्रकारों से कहे गए अपने शब्दों पर खेद जताया है और भविष्य में साथ मिलकर कार्य करने की बात कही है।


आपको बता दें कि रुड़की के प्रशासनिक भवन में पत्रकारों के साथ वार्ता के दौरान ख़ानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने कहा कि करीब पाँच माह पूर्व उनकी कही बातों से पत्रकारों को आघात पहुँचा थाम उन्होंने कहा कि पत्रकारों का सम्मान और अपमान उनका सम्मान और अपमान है साथ ही उनके द्वारा आवेश में आकर कुछ शब्द मुंह से निकल गए थे।

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कहे गए शब्दों से पत्रकारों के सम्मान को ठेस पहुँची है जिसके लिए वह खेद प्रकट करते हैं। उंन्होने कहा कि पत्रकारों का और उनका पुराना नाता है और उनकी भावना किसी को ठेस पहुंचाने की नही थी। पिछले लंबे समय से वो राजनीति में सक्रिय हैं और उंन्होने अपने कहे गए शब्दों को वापस लेते हुए कहा है कि पत्रकारों का सम्मान उनका खुद का सम्मान है जो कुछ भी हुआ उसके लिए वो खेद प्रकट करते हुए उम्मीद करते हैं कि जिस तरह से पहले पत्रकारों ने उन्हें सहयोग किया है आगे भी उन्हें सहयोग मिलता रहेगा।