
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर -राहुल दुमका

स्थान – लाल कुआं

स्थानीय तहसील लाल कुआं मे आयोजित तहसील दिवस में अधिकांश विभागों के अधिकारियों के ना पहुंचने से विधायक हुए नाराज।इस दौरान केवल 3 विभागों के अधिकारियों ने तहसील दिवस में शिरकत की।


कार्रवाई की उम्मीद से तहसील दिवस पर पहुंचे दर्जनों फरियादी संबंधित विभाग द्वारा शिरकत न करने के चलते उक्त फरियादियों को बैरंग लौटना पड़ा तहसील दिवस में पहुंचने वाले विभागों में पूर्ति विभाग, डेयरी विकास विभाग और राजस्व रहा जबकि नहीं पहुंचने वालों में पुलिस प्रशासन ,स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, समाज कल्याण, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, और नगर पंचायत सहित तमाम दर्जनों विभाग शामिल है

उनके खिलाफ फरियादियों ने कार्रवाई की मांग की है इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा की जब वह स्वयं तहसील दिवस में मौजूद ऐसे में तमाम विभागों का शामिल ना होना दुर्भाग्यपूर्ण है वह इस संबंध में जिलाधिकारी से बातचीत कर संबंधित विभागों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।


