खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद। वन कर्मियों के साथ की मारपीट। फाड़ी वर्दी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान -खटीमा

उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत खटीमा में झनकईया थाना के अंतर्गत आरक्षित वन क्षेत्र लोहिया हेड बीट कक्ष संख्या 9 नगला तराई में अवैध खनन की सूचना पर छापा मारने पहुंची वन विभाग की टीम। जहां कुछ लोगों द्वारा ट्रैक्टर ट्राली के साथ अवैध खनन किया जा रहा था। इस दौरान कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर खनन माफियाओं को पकड़ने की कोशिश की गई तो मौके पर खनन माफिया मान सिंह धामी पुत्र तेज सिंह धामी निवासी नगला तराई तथा उसके तीन चार अन्य अज्ञात साथियों ने मिलकर वन कर्मियों पर हमला करते हुए

गाली गलौज तथा अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए वन दरोगा की वर्दी भी फाड़ दिया। मौके से एक अभियुक्त मान सिंह धामी पुत्र तेज सिंह धोमी को मय ट्रैक्टर-ट्राली गिरफ्तार कर थाना झनकईया लाया गया। वहीं मौके से उसके अन्य साथी फरार हो गए। साथ ही खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई हेतु वन विभाग परिसर में खड़ा कर दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को मय फटी वर्दी थाने लाकर दाखिल कर दिया गया। पकड़े गए अभियुक्त मानसिंह धामी तथा उसके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ थाने में 332, 353, 186, 504, 506, आईपीसी व 3/57 खनन अधिनियम एवं 26 भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।

आपको बता दें कि खटीमा भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौंसले इतने बुलंद हैं कि बेखौफ अवैध खनन का कार्य दिन रात लगातार कर रहे हैं।

वहीं इस मामले में सीईओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त हमारी गिरफ्त में है ट्रैक्टर ट्रॉली शीश कर दी गई है अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी आर एस मनराल ने बताया कि मारपीट करने वाले, अभद्र व्यवहार करने वाले, वर्दी फाड़ने वाले, जान से मारने की धमकी देने वाले, पकड़े गए अभियुक्त तथा उसके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ थाने में अभियोग पंजीकृत करा दिया गया है। अभियुक्त को मय फटी वर्दी थाने दाखिल कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने खनन माफियाओं को चेतावनी दी है कि खटीमा वन क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।