
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – जसवीर सिंह

स्थान -लकसर

जमीन में गड़ा खजाना निकालने के लालच में गंगनौली के किसान के खेत में बने देवस्थान खोदकर क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने एक तांत्रिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


लकसर के गंगनौली गांव के मुनेश कुमार ने आबादी से सटे खेत मे अपने पारिवारिक कुल देवता की स्थापना कर रखी है–पिछले दिनों रात को गांव के राजबीर ने कुछ लोगों के साथ मिलकर देवस्थान को खेदकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। शोरगुल सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने खुदाई करने वाले सत्तार पुत्र यामीन निवासी कसेरवा थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर का पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था, जबकि उसके चार साथी फरार हो गए थे। सत्तर ने खुलासा किया था

कि वे लोग तांत्रिक के कहने पर देवस्थान के नीचे जमीन में गड़े खजाना निकालने को खुदाई कर रहे थे। मुनेश की तहरीर पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस सत्तार को जेल भेजने के बाद बाकी के चारों आरोपियों की तलाश कर रही थी। बीती रात पुलिस ने पदार्था गांव निवासी आरोपी मंजूरा और गंगनौली निवासी राजबीर को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश करने से पहले उनका मेडिकल कराया जा रहा है। साथ ही बाकी बचे नामजद आरोपी असलम निवासी जैनपुर (मंगलौर) व सुक्का निवासी गोधना (पुरकाजी) की अपराध में संलिप्तता को लेकर विवेचना भी की जा रही है।


