
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रुड़की

रुड़की के सिविल अस्पताल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर नई-नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके और अस्पताल प्रबंधन को भी समस्याओं का सामना ना करना पड़े, इस बार अस्पताल प्रबंधन मरीजो की भीड़ को ध्यान में रखते हुए और उन्हें कंट्रोल करने के उद्देश्य से टोकन सिस्टम को शुरू करने जा रही है, जिससे पहले आओ पहले पाओ वाली सुविधा तो मरीजों को मिलेगा ही साथ ही उनका समय भी बर्बाद नही होगा, इसी माह में ये सेवा अस्पताल में शुरू कर दी जाएगी।


बता दें कि शहर और देहात क्षेत्र का सबसे बड़े रुड़की के सिविल अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है, प्रतिदिन 400 से 500 मरीज अस्पताल में पहुँच रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को उपचार के लिए घण्टों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है, वहीं इस समस्या के समाधान के लिए अस्पताल प्रबंधन टोकन सिस्टम लागू करने जा रहा है, साथ ही इस सिस्टम से मरीजो का काफी फायदा भी पहुँचेगा।

वहीं अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर संजय कंसल का कहना हैं कि इसी महीने से टोकन प्रकिया शुरू हो जाएगी, इस सिस्टम से मरीजो को घण्टों-घण्टों इंतेज़ार नही करना पड़ेगा, साथ ही भीड़ को कंट्रोल करने के लिए ये सिस्टम कारगर साबित होगा।


