
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – भगवानपुर

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्राधिकारी मंगलौर के निर्देशों अनुसार भगवानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के नेतृत्व में सदिंग्ध स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया गया परिणाम स्वरुप पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 17.01.2021 को अभि0 शहजाद पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम सिरचन्दी थाना भगवानपुर के कब्जे से 22.18 ग्राम अवैध स्मैक मय एक इलैक्ट्रानिक तराजू व 100500/- (एक लाख पाँच सौ रूपये) के गिरफ्तार किया गया जिसके आधार पर थाना भगवानपुर में आरोपी के ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया


मु0अ0सं0- 47/2021 धारा 8/21 NDPS.Act पंजीकृत किया गया। अभियुक्त शहजाद को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। अभि0 शहजाद उपरोक्त से पूछताछ करने पर उक्त बरामद अवैध स्मैक को नौशान उर्फ गुड्डू पुत्र इस्लाम व दिलबहार उर्फ दिल्ला पुत्र जब्बार निवासीगण ग्राम सिरचन्दी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार से खरीदना स्वीकार किया गया जिसके आधार पर नौशाद व दिलबहार उर्फ दिल्ला मुकदमा उपरोक्त में काफी समय से वांछित चल रहे थे तथा अपने गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे। दिनांक 14.03.22 को अभि0 नौशाद को बी वारन्ट पर तलब कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया एवं अभि0 दिलबहार उर्फ दिल्ला मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहा था परिमाण स्वरूप पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 02.04.2022 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त दिलबहार उर्फ दिल्ला उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी अन्तर्गत धारा 29 NDPS.Act के अपराध के जुर्म से अवगत कराते हुए उसके घर के बाहर ग्राम सिरचन्दी से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। अभि0 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


