
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर -जसवीर सिंह

स्थान – लक्सर

लक्सर के बसेड़ी गांव में स्थित आईएलएम शिक्षण संस्था द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में लकसर विधायक मोहम्मद शहजाद ने होनहार छात्रों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया–


बसेड़ी की संस्था आईएलएम (इंस्टिट्यूट ऑफ लर्निंग एन्ड मोटिवेशन) द्वारा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे गरीब बच्चों को निशुल्क कोचिंग और कैरियर काउंसलिंग दी जा रही है। ऐसे बच्चों के लिए संस्था ने प्रतियोगी परीक्षा संबंधी पुस्तकों की लायब्रेरी भी बना रखी है। शनिवार को संस्था ने बच्चों के बीच भारत के पड़ोसी देश और उनके साथ हमारे रिश्ते विषय पर सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता कराई।

प्रतियोगिता में जिले भर से करीब 120 बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें शमा परवीन ने प्रथम, वीरेंद्र ने द्वितीय और अंकित चौहान ने तृतीय स्थान पाया। बाद में संस्था की तरफ से लक्सर के बसपा विधायक मौहम्मद शहजाद ने तीनों बच्चों को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। विधायक ने कहा

कि आज की युवा पीढ़ी ही आने वाले कल में देश को नई दिशा देने का काम करेगी। इसके लिए बच्चों को बेहतर शिक्षा देनी जरूरी है। संस्था के उपाध्यक्ष मौहम्मद इकराम ने बताया कि देश की सच्ची प्रतिभा देहात के गरीब परिवारों में पैदा होती है। उन्हें शिक्षा के अच्छे से अच्छे अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी योग्यता को तराशने में उनकी संस्था योगदान दे रही है।



