सीएम ने किया आपदा क्षेत्र का निरीक्षण

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -अशोक सरकार

स्थान – टनकपुर

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जनपद के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन सुबह सवेरे माता पूर्णागिरि धाम पहुँच के माता के दर्शन किए जिसके तुरन्त बाद मुख्यमंत्री ने टनकपुर पहुंचकर उन्होंने आपदा क्षेत्रों का निरीक्षण किया,

इस दौरान वह बूम और शारदा घाट पर पहुंचे जहां उन्होंने स्थानीय विधायक कैलाश गहतोड़ी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर बाढ़ आपदा राहत के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिए, वही मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा

कि आज वह टनकपुर क्षेत्र के दौरे पर आए हैं जिस दौरान उन्होंने टनकपुर क्षेत्र के बूम और शारदा घाट सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है सिंचाई विभाग को आपदा राहत कार्यों योजना बनाकर भेजें साथ ही मुख्य सचिव को फोन पर उन्होंने तत्काल आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए कार्यवाही करने को निर्देशित किया है।