महिला शक्ति अभियान के तहत रेली का आयोजन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक नोटियाल 

स्थान- उत्तरकाशी              

31/03/2022 को महिला शक्ति सेवा ट्रस्ट के बैनर तले महिला शक्ति जिला कार्यालय से बीरपुर डुण्डा होते हुए चौकीडंगार तक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य मास्क आवंटन, स्वच्छ पर्यावरण, स्वच्छता अभियान एवं विधवा माताओं/बहनों के लिए लक्षित 6 बिंदुओं पर जनमानस को अवगत करवाना रहा है। महिला शक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब जयसवाल राष्ट्रीय अध्यक्षा अनीता सिंह को नमन करते हुए राज्यमंत्री प्रेम सिंह राणा व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह बिष्ट जी के सानिध्य में प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, सभी विकास खंडों के पदाधिकारियों एवं जिला के सभी ग्राम पंचायत पदाधिकारियों ने हर्षोल्लाषित होकर प्रतिभाग किया।प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी दिए गए।

इस रैली में प्रदेश महासचिव गजवीर सिंह, प्रदेश संपर्क प्रमुख राजेश सिलवाल, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र दत्त, जिलाध्यक्षा माघेश्वरी, उपाध्यक्षा सुलोचना चौहान, उपाध्यक्ष एलम भंडारी, युवा अध्यक्क्षा रनिता गौड़, संपर्क प्रमुख बुद्धि सिंह, सलाहकार मीना सेमवाल, सलाहकार बलवीर सिंह, महासचिव विकास रावत, जिला चेयरमैन बबीता नेगी, चेयरमैन साहब सिंह,भटवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह, ढूंढा ब्लॉक अध्यक्ष प्रवेंद्र विधाणा, चिनियालीसौड ब्लॉक अध्यक्ष महावीर सिंह, भटवाड़ी ब्लॉक अध्यक्षा सुनीता राणा,डुण्डा अध्यक्षा प्रमिला नेगी, ब्लॉक पुरोला अध्यक्ष सुमित्रा चौहान सहित लगभग 300 पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया|