
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर

लक्सर फ्लाई ओवर में बीचोबीच गड्ढे बन गए हैं फ्लाई ओवर में लगे लोहे के सरिए बाहर निकल रहे हैं जो फ्लाईओवर से गुजरने वाले लोगों को चोटिल कर रहे हैं| वाहनों के टायरों में घुसकर उन्हें पंक्चर कर रहे हैं लक्सर प्रशासन का शायद ही कोई अधिकारी ऐसा हो जो हर रोज इस फ्लाईओवर से ना गुजर रहा हो या फ्लाई ओवर में बने गड्ढे उसके संज्ञान में ने हो ज्यादातर लोगों को गड्ढों से निकलने वाले लोहे के सरियों के कारण अपनी जान जोखिम में डालकर इस फ्लाईओवर से गुजरना पड़ रहा है| कई दोपहिया चारपहिया वाहन पंक्चर हो चुके हैं| कई बार इनकी शिकायत लक्सर उप जिलाधिकारी से की जा चुकी है| लेकिन इसकी और किसी का भी ध्यान नहीं है| आम लोगों का कहना है| कि लक्सर प्रशासन जानबूझकर इन गड्ढों को नजरअंदाज कर रहा है| लोगों का आरोप यह भी है| कि अगर लक्सर प्रशासन इस मामले को जानबूझकर नजरअंदाज नहीं कर रहा है|


तो लक्सर उप जिला अधिकारी के हर रोज इस फ्लाईओवर से गुजरने के बाद भी आज तक इन गड्ढों को क्यों नहीं भरा जा सका पीडब्ल्यूडी विभाग अधिकारी भी इसी फ्लाईओवर से गुजर कर अपने कार्यालय तक जाते हैं| लक्सर में कार्यरत सभी अधिकारियों को इस फ्लाईओवर से गुजर कर ही अपने कार्यालयों तक जाना पड़ता है लेकिन किसी भी प्रशासनिक अधिकारी का इस ओर कोई ध्यान नहीं है| अब तो ऐसा लगने लगा है| कि लक्सर प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है| बड़ी अनहोनी के होने के बाद ही शायद लक्सर प्रशासन की नींद खुले और वह फ्लाईओवर मैं बने इन गड्ढों की मरम्मत कराये|


