
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- मनिष चौधरी

स्थान- पिथौरागढ़

आजादी के अमृत महोत्सव आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जड़ी बूटी शोध संस्थान पिथौरागढ़ द्वारा दिनांक 29 व 30 मार्च को जनपद पिथौरागढ़ के विकास भवन सभागार में उच्च हिमालई एवं मध्य हिमालय क्षेत्र के कृषकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न करवाया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ वी पी भट्ट द्वारा उच्च हिमालई क्षेत्र में होने वाली जड़ी बूटियों के कृषिकरण और उनसे बनने वाले उत्पादों एवं उसके मार्केटिंग के बारे में विस्तार पूर्वक कृषकों को जानकारी दी गई। पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्र धारचूला में जड़ी बूटियों का अपार भंडार है।


सामान्यतया वहां पर पहले से ही जम्बू, कुटकी आदि, की खेती लोगों द्वारा की जाती रही है। वर्तमान में जड़ी-बूटी शोध संस्थान के माध्यम से वहां पर किसान विभिन्न प्रकार की नई औषधियों अभी कृषिकरण कर रहे हैं। जड़ी-बूटी शोध संस्थान के वैज्ञानिक डॉक्टर वी पी भट्ट का कहना है| कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटियों की खेती करके क्षेत्र से होने वाले पलायन को रोका जा सकता है| लोगों की आमदनी बढ़ाने पर कार्य किया जा सकता है।


