सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध निर्माण कार्य को नायब तहसीलदार ने रोका

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

जनपद उधम सिंह नगर में खटीमा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 17 मील चौकी के निकट कंचन पुरी तिराहे पर हाईवे के दोनों तरफ स्थित सरकारी जमीन पर स्थानीय कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कच्चे व पक्के मकानों का निर्माण कार्य कराया जा रहा था| जिसकी भनक लगने पर खटीमा नायब तहसीलदार युसूफ अली अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध रूप से निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा अवैध रूप से बनाए गए

झाला छप्पर को तहस-नहस करते हुए निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगा दिया। वहीं मौके पर उपस्थित नायब तहसीलदार युसूफ अली ने बताया कि सरकारी जमीन पर मकान का निर्माण कार्य कराया जा रहा था| जिसका आज निरीक्षण किया गया है| इस संबंध में दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया है। साथ ही राजस्व निरीक्षक को निर्देशित कर दिया गया है| कि जांच करके अभिलेखों सहित आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।