
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- संदीप कुमार

स्थान- रुड़की

अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी हुई लाखों की ज्वेलरी, मोबाइल फोन व नगदी सहित शातिर चोर गिरोह के सरगना को रुड़की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया| हरिद्वार के देहात क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थी तथा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने कसी कमर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिवेंद्र डोभाल द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रुड़की के के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सिविल लाइन रुड़की द्वारा कोतवाली रुड़की पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। तथा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस टीमों को रवाना किया गया। उप निरीक्षक संजय नेगी के नेतृत्व में गठित की गई पुलिस टीम द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में जेल गए, चोरों के संबंध में जानकारी जुटाई गई तथा उनसे पूछताछ की गई, शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की भी मदद ली गई साथ ही क्षेत्र में मुखबिर का भी सहारा लिया था शातिर चोरों -जरगाम पुत्र जावेद निवासी खटीमा जिला उधम सिंह नगर, दानिश पुत्र मेराज अहमद निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश को लाखों रुपए की ज्वेलरी, नगदी, मोबाइल फोन व लैपटॉप सहित गिरफ्तार कर पूर्व में दिनांक 26/3/22 को जेल भेजा गया| जिनका एक साथी शमीम जो चोरी के गैंग का मुखिया है| घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी एवं चोरी के अन्य माल की बरामदगी हेतु अभियुक्त के अलग-अलग ठिकानों पर लगातार दबिश देकर गिरफ्तारी के हरसंभव प्रयास किए जा रहे थे|


इसी क्रम में दिनांक 28/3/22 को उपनिरीक्षक संजय नेगी के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा A to Z के पास नहर पटरी पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी| तभी मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर ए–टू–जेड के पास सड़क की ढाल पर एक अभियुक्त शमीम पुत्र अब्दुल सलीम निवासी इस्लामनगर गोदिया थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर उम्र 22 वर्ष को चोरी का मोबाइल , ज्वेलरी तथा नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर इनके द्वारा बताया गया कि मैंने परसों रात को रुड़की में नाले के पास एक घर का ताला तोड़कर यह फोन और पाजेब चोरी किए थे| जो 1200 रुपए हैं |वह मैंने अपने साथी जरगाम के साथ कुछ जेवरात बेचे थे उनसे मिले हैं| बाकी पैसे कपड़े खरीदने व स्मैक पीने मैं खर्च कर दिए। अभियुक्त से बरामद मोबाइल फोन का ईएमईआई चेक करने पर कोतवाली रुड़की के मुकदमा अपराध संख्या 309/22 से मेल खाता है। पकड़े गए अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रात के समय बंद घरों के ताले तोड़कर चोरी करते हैं| चोरी का माल आपस में बांट कर अलग-अलग जगहों पर चले जाते हैं। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, पहले भी कई मर्तबा जेल जा चुका है| तथा वर्ष 2015 में आयुध अधिनियम में गिरफ्तार होने के बाद न्यायालय में पेश करते समय पुलिस अभिरक्षा से भी फरार हो गया था| जो अभी कलियर रैन बसेरे में रह रहा था। कुछ दिन पहले उसने कलियर में रात को एक बंद घर का ताला तोड़कर अलमारी से सोने चांदी के जेवरात व ₹13000 नगद चोरी किए थे| जिन्हें कलियर रोड पर झाड़ियों में छुपा रखा था। चोरी के माल/ज्वेलरी 2 जोड़ी कंगन, 2 जोड़ी पायल, 1 जोड़ी बच्चों के कंगन, एक जोड़ी अंगूठी, 1 जोड़ी कान के कुंडल, एक मांग टीका, दो नाक की लोंग, एक छल्ला, 1 जोड़ी कान की झुमकी, एक चैन, दो लॉकेट को अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद किया गया। जिस के संबंध में थाना कलियर में जानकारी करने पर मुकदमा अपराध संख्या 174/ 22 धारा 457/380 भा.द.वि. पंजीकृत होना पाया गया| जिस पर अभियुक्त को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए| नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उपरोक्त घटनाओं के त्वरित अनावरण, अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा भारी मात्रा में बरामदगी किए जाने पर वरिष्ठ अधिकारी गणों द्वारा कोतवाली रुड़की पुलिस टीम की सराहना की गई है। तथा पुलिस उप–महानिरीक्षक/श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय द्वारा उत्साहवर्धन हेतु पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए नगद पारितोषिक की घोषणा की गई।


